SELENA GOMEZ INSPIRATIONAL STORY

नाम - सेलेना गोमेज़  |  जन्म - 22 जुलाई, 1992 | पेशा - सिंगर, एक्ट्रेस, सांग राइटर

इनके बारे में इसिलए पढ़ें - अवसाद और तनाव भरे बचपन बीच काम उम्र प्रतिभा को पहचाना | तब सबसे काम उम्र में उनीसेफ की ब्रांड एम्बेसेडर बानी थी

नेटवर्थ - 75 मिलियन डॉलर

बचपन में देखी आर्थिक तंगी, 23 साल की उम्र में हुआ किडनी ट्रांसप्लांट लेकिन नहीं मानी हार

अमेरिकन सिंगर, सांग राइटर और एक्टर के रूप में छोटी उम्र में ही अपनी ख़ास पहचान बनाने वाली सेलेना गोमेज़ का जन्म 22 जुलाई 1992 को अमेरिका के टेक्सास के ग्रेंड प्रेयरी में हुआ था | सेलेना को यह नाम मशहूर तेजानो सिंगर सेलेना क़्वींटन पेरेज़ के नाम पर दिया गया, जो सेलेना गोमेज़ के जन्म के 3 साल बाद चल बसी | सेलेना का बचपन बेहद संघर्ष से भरा रहा | उनकी माँ अमैंडा डॉन मैंडी टीफी इटली की थी और पिता रेकार्डों जोएल गोमेज़ मेक्सिकन थे | सेलेना के जन्म के समय उनकी माँ की उम्र सिर्फ 16 वर्ष थी और सेलेना के 5 साल के होने पर ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया | माता-पिता के तलाक के बाद सेलेना की जिम्मेदारी उनकी माँ पर आ गयी और एक थिएटर एक्ट्रेस मैंडी टीफी के लिए अकेले अपनी बेटी की परवरिश करना मुश्किल भरा रहा | इसिलए सेलेना को बचपन में आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ा | सेलेना को अभिनय की प्रतिभा विरासत में अपनी माँ से मिली | सेलेना स्कूल प्ले में हिस्सा लेने के साथ ही अलग-अलग ऑडिशन में भाग लेने लगी | ऐसे ही एक ऑडिशन के बाद 10 साल की उम्र में बार्ने एंड फ्रेंड्स शो में काम करने का अवसर मिला | इस शो में ही उन्हें हॉलीवुड एक्ट्रेस और अच्छी दोस्त डेमी लोवेटो मिली | उन्होंने 'स्पाई किड्स', '3 -डी गेम ओवर', 'हाउस ब्रोकन' आदि किये | इसके बाद डिज़्नी चैनल के शो 'विज़र्ड ऑफ वेवरली प्लेस' 2007 में मुख्य भूमिका मिलने पर सेलेना कैलिफोर्निया आ गयी | इससे वह बाद कलाकार के रूप में प्रसिद्ध हो गयी | 'हाना मोंटाना' , 'द स्वीट लाइफ ऑफ जेक एंड कैडी' आदि फिल्मों में काम किया | फिल्मों में लगातार काम करने के दौरान ही सेलेना को गाने और गीत लिखने की प्रतिभा के बारे में पता चला | 





सेलेना 2009 में अपना पहला म्यूजिक एलबम सेलेना गोमेज़ एंड द सीन रिलीज़ किया | इसके बाद 2011 में 'मोर्टे कार्लो' और 'स्प्रिंग ब्रेकर्स' , 'होटल ट्रांसिल्वेनिया' लांच किये | 2013 में सेलेना ने अपना पहला सोलो एलबम 'स्टार्ट डांस', लांच किया | यह टॉप 100 एलबम में शामिल किया गया | सेलेना का नाम चर्चित कनाडाई पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के साथ भी जुड़ा लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया | 2009 में सेलेना को यूनिसेफ ने अपना गुडविल एम्बेसेडर बनाया | उस वक्त तक सेलेना सबसे कम उम्र की यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसेडर थी | सेलेना अपने लेबल के कपड़े, परफ्यूम, लांच कर चुकी है | इंस्टाग्राम पर 162 मिलियन फॉलोवर सेलेना के है | छोटी उम्र में ही बड़ी ख्याति हांसिल करने वाली सेलेना ने जितने संघर्ष के साथ अपना मुकाम बनाया उतना ही संघर्ष उन्हें अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए भी करना पड़ा | 2005 में महज़ 23 साल की उम्र में सेलेना को किडनी ट्रांसप्लांट करना पड़ा, उन्हें किडनी उनकी बेस्ट फ्रेंड और टीवी स्टार फ़्रेंसिया रेसा ने दी थी | लगातार मीडिया और काम से दूरी के बाद जब चर्चा हुई तो इसका खुलासा भी सेलेना ने स्वयं सोशल मीडिया के द्वारा किया था | उन्हें यह समस्या ल्यूपस नामक बीमारी जिसमे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता काम हो जाती है, उसके कारण हुई | इसके अलावा वह वजन के काम या ज्यादा होने के कारण सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं से बॉडी शेमिंग से भी परेशां हुई थी | सेलेना ने लिखा था कि "मैं ल्यूपस से पीड़ित थी, इसके अलावा मैं किडनी की समस्याओं और हाई ब्लड प्रेशर से भी जूझ रही थी, ऐसे में कई साड़ी परेशानियां थी, जिनसे मैं घिरी हुई थी और उस वक्त मैंने बॉडी-शेमिंग जैसी चीज़ों  नोटिस करना शुरू किया |" सेलेना के लिए वे दिन काफी मुश्किल भरे थे, जब उस तनावपूर्ण दौर में लोगों द्वारा मज़ाक बनाया जाता था और इससे उन्हें बहुत परेशानी हुई थी | सेलेना के 2019 में लॉस यू टू लव मी और लुक एंड हर नाउ ट्रेक लोकप्रिय हुआ | हाल ही में उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा भी कि 2019 उनके लिए शक्तिशाली वर्ष रहा | 2020 में 10 जनवरी को सेलेना का एलबम 'एसजी 2' रिलीज़ होने वाला है | 





इनके जीवन से मिली ये सीख 


- समस्याओं के नहीं समाधान के बारे में सोचना चाहिए | 

- परिस्थितियों कैसी भी हों व्यक्ति को निराश नहीं होना चाहिए | 

- हर परिस्थिति में लड़ने और जीतने का जूनून होना चाहिए |









Share on Google Plus
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

The answer to everyday questions will be the most profitable business

अगर हममे से कोई ट्रेन यात्रा पर जाने वाला हो और किसी बीच के स्टेशन से ट्रेन में सवार होना हो तो पहला सवाल मन में यह आता है कि पता नहीं य...