How to Be Sucessfull in Hindi

सेल्फ मेनेजमेंट 

ऊपर उठाना है तो पहले अपना बोझ फेक दीजिये 


एक पर्वतारोही सिर्फ उन चीजों को लेकर ही ऊपर चढ़ता है जो बहुत जरुरी है और उसके ऊपर चढ़ने में सहायक भी है | सोचिये क्या हो अगर वो फालतू चीजें भी अपने ऊपर रख ले ? तब क्या वो ऊपर चढ़ पायेगा ? क्या वो उस ऊंचाई को हासिल कर पायेगा | जिसे वो छूना चाहता है ? दरअसल यही बात आपके जीवन में भी लागू होती है | अगर आप ऊपर उठना चाहते है, अपने काम में सुधर लाना चाहते है, अपनी दिनचर्या क सुधारना चाहते है, अपने कौशल बढ़ाना  पहले आपको अपने ऊपर से फालतू चीजों का बोझ हटाना होगा | ये फालतू चीजे है- नकारात्मक विचार, आलस, और डर | यदि इन तीनों से छुटकारा पा लेंगे, तो आपको शिकार पर पहुंचने से कोई नहीं रोक पायेगा | 






चेंज मेनेजमेंट 

जीवन में होने वाले हर बदलाव को सहजता के साथ अपनाएं 


अधिकतर लोगो का मानना है कि समय और तारीख के बदलने के साथ ही जिंदगी भी बदल जाती है | जबकि वास्तव में जिंदगी में होने वाले बदलाव किसी निष्चित तारिख या समय पर निर्भर नहीं करते है, बल्कि ये तो सतत चलने वाली एक प्रक्रिया है | जीवन में यदि कोई चीज स्थिर है, तो वह है- बदलाव | जीवन हर पल बदलता रहता है | कभी बदलाव अच्छे लगते है तो कभी ये विरुद्ध भी लग सकते है | बदलाव कैसे भी हों, आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि ये आपके जीवन का हिस्सा ही होते है | हमें बदलाव को बिना किसी विरोध के अपनाना चाहिए | लोगो को बदलाव से दर भी लगता है | 

जब आप किसी बदलाव का सामना करते है तो आपको गुस्सा, अशांति, दर्द, चिंता या तकलीफ भी हो सकती है | खुश रहना चाहते है तो जीवन में बदलाव को सहजता के साथ अपनाएं | अपनी ऊर्जा को गुस्सा करने में या चिंता करने में या लड़ने में व्यर्थ न होने दें | 


एट्टीट्यूड मेनेजमेंट 

उत्साह को अति-उत्साह में बदलने से कैसे रोकें 



हमारे जीवन में ऐसा बहुत कुछ घटता रहता है  उत्साहित होते है और कई बार अति-उत्साहित भी हो जाते है | जो अच्छा नहीं है | जल्दबाजी में किये गए काम बिगड़ने की सम्भावना रहती है | इसमें जोखिम भी रहता है | ऐसे कार्य में लाभ काम, हानि की सम्भावना ज्यादा रहती है | वहां भी व्यक्ती का उत्साह शामिल होता है | वह स्वयं पर अधिक भरोसा कर जाता है | यही अति-उत्साह है | बहुत सोच-समझकर, धैर्य रखते हुए काम करने से आपको चीजों को बारीकी से समझने में हर बार आसानी होती जाती है | आप खुद भी महसूस करने लगते है कि आपको क्या करना चाहिए, क्या नहीं कि यह अति-उत्साह में परवर्तित हो जाये |




Share on Google Plus
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

The answer to everyday questions will be the most profitable business

अगर हममे से कोई ट्रेन यात्रा पर जाने वाला हो और किसी बीच के स्टेशन से ट्रेन में सवार होना हो तो पहला सवाल मन में यह आता है कि पता नहीं य...